जुलाई के ‘स्टार परफॉर्मर्स’ को SP कांगड़ा ने किया सम्मानित

11 अगस्त: पुलिस अधीक्षक कांगड़ा द्वारा जुलाई 2026 के ‘Star Performers of the Month’ का चयन कर उन्हें उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अन्वेषण, एनडीपीएस मामलों, यातायात व्यवस्था सहित पुलिस विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिस कर्मचारियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की गई।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने सभी सम्मानित ‘Star Performers’ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सभी ‘Star Performers’ को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *