सावन माह में विश्वकर्मा मंदिर में गूंजे भगवान शिव के जयकारे, रुद्र पूजा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

11 अगस्त , अभिषेक मिश्रा : सावन माह के पावन अवसर पर बिलासपुर के विश्वकर्मा मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से विशेष रुद्र पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

रुद्र पूजा का विधिवत आयोजन अभय शर्मा द्वारा करवाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन के पवित्र महीने में आयोजित इस विशेष पूजा से विश्वकर्मा मंदिर का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया।

अभय शर्मा ने कहा कि रुद्र पूजा भगवान शिव की आराधना का एक महत्वपूर्ण और पवित्र माध्यम है। उन्होंने कहा कि रुद्र पूजा के माध्यम से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सावन माह में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। इस दौरान की जाने वाली पूजा-अर्चना से व्यक्ति अपने जीवन में सुख-शांति और मंगल की कामना करता है।

उन्होंने कहा कि रुद्र पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और सकारात्मक सोच की ओर ले जाने का माध्यम भी है। पूजा के माध्यम से समाज, प्रकृति और सभी के कल्याण की प्रार्थना की गई।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *