11 अगस्त: ग्राम पंचायत घुरकारी में नशा निवारण समिति (एनएनसी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति की कार्यप्रणाली और सदस्यों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रभाव और चिट्टा जैसी नशीली वस्तुओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को लेकर समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों से सुझाव लिए गए। नशे की समस्या से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरूकता अभियान को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
समिति को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में नशे से जुड़े संभावित संवेदनशील स्थानों की पहचान कर उन पर निगरानी बढ़ाई जाए। साथ ही, नशे की गतिविधियों की रोकथाम के लिए स्थानीय लोगों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
बैठक में सामुदायिक सहयोग को नशे के खिलाफ लड़ाई का अहम माध्यम बताते हुए लोगों से सक्रिय रूप से आगे आने की अपील की गई।