26 अगस्त: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रतिष्ठित विधिवेत्ता घनश्याम दास वर्मा (जीडी वर्मा) के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीडी वर्मा का निधन न्याय जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके व्यक्तित्व, विधिक ज्ञान और समाज के प्रति योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
इस दुःखद अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।