जिला सिरमौर की पायल चौहान बनी वरिष्ठ प्राद्योगिकी/ तकनीकी सहायक

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल

                        जीडी शर्मा ( राजगढ़ ) 

15 अक्तूबर। हिमाचल अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 14 अक्टूबर को घोषित परिणाम में कुल पांच पदों के लिये हुए साक्षात्कार के परिणाम की अधिसूचना जारी की। जिसमें पायल चौहान पुत्री दिनेश चौहान एवं जयवंती चौहान की बेटी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कामयाबी प्राप्त की। यह पद सदस्य सचिव ( पर्यावरण परिषद) हिमाचल विज्ञान , तकनीकी एवं पर्यावरण परिषद में भरे गए हैं। बता दें कि पायल ने जवाहरलाल नेहरू सरकारी,

इंजीनियरिंग कालेज सुंदर नगर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी टेक ओर एमटेक की डिग्री प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी विश्वविद्यालय संस्थान (UIET) चंडीगढ़ से पाप्त की। पायल ने बताया कि इस पद के लिए 4 हज़ार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 21 को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। जिसमें से 5 अभ्यर्थीयों का चयन किया गया।पायल ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजनो को दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *