अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में देव- ध्वनियों से गूँज उठा आकाश

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल

 

15 अक्तूबर। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए ढालपुर मैदान अलग ही रंग छाया है। देव- ध्वनियों से जिला का पूरा आकाश गूँजित हो उठा है। यहां सैकड़ों देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ के दर हाजिरी लगाई है। शुक्रवार सुबह से ही रघुनाथ की नगरी सुल्तानपुर में देवी-देवताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चूका था।

विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ से देव मिलन किया। इस दौरान ढोल, नगाड़ों व नरसिंगों की स्वर लहरियों से पूरी घाटी गूंज उठी। इसके बाद देवी-देवता राजमहल में भी राजपरिवार को आशीर्वाद देने गए। भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरने के बाद देवता अपने अस्थायी शिविरों की ओर लौटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *