चंबा के हिमगिरी–सियुल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, चढ़ाई पर पीछे खिसका रेत से भरा टिप्पर

1 अक्तूबर: चंबा जिले के हिमगिरी–सियुल सड़क मार्ग पर रेत से भरे एक टिप्पर के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि टिप्पर हिमगिरी की ओर जा रहा था। चढ़ाई पर सड़क की खराब हालत के बीच अचानक वाहन बंद हो गया, जिससे टिप्पर पीछे की ओर खिसकने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। पीछे खिसकते हुए टिप्पर का अगला हिस्सा सड़क से बाहर निकल गया और वाहन नाले की ओर जाने लगा। हालांकि, गनीमत रही कि टिप्पर नाले में गिरने से बच गया।

यदि टिप्पर नाले में गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि टिप्पर सलूणी क्षेत्र का है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत और रखरखाव को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि सड़क के गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द मरम्मत की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *