घमेड़ पंचायत के चेलियां आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

5 अक्तूबर, आशीष दामीर: घमेड़ पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र चेलियां में पोषण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

‘पोषण माह-हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा संदीप बग्गा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा देवी, खुशहाला देवी और सुनीता देवी भी मौजूद रहीं।

इस दौरान संदीप बग्गा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा देवी ने उपस्थित लोगों को संतुलित भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए पौष्टिक आहार को दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा अस्वास्थ्यकर और अत्यधिक तले-भुने खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *