18 अगस्त: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में धर्मशाला से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा मंगलवार को विजिलेंस के सामने पेश होंगे। हाई-प्रोफाइल मामले में जांच एजेंसी की पूछताछ और आगामी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
विजिलेंस विभाग मामले से जुड़े संपत्ति विवरण, आय के स्रोत और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रहा है। इससे पहले भी जांच एजेंसी ने सुधीर शर्मा को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन उन्होंने 18 अगस्त के बाद उपलब्ध होने की बात कहते हुए समय मांगा था।
अब तय समय पर पेशी होने के बाद माना जा रहा है कि विजिलेंस अधिकारी आय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों को लेकर उनसे पूछताछ कर सकते हैं। इस मामले को लेकर धर्मशाला से शिमला तक सियासी हलचल भी तेज हो गई है।