कुल्लू में अवैध अफीम खेती पर कार्रवाई, STF ने 1.60 लाख पौधे नष्ट किए

2 मई: जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का खुलासा किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर कशेड़ गांव में की गई।

जानकारी के अनुसार STF टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां करीब 4.5 बीघा भूमि पर अफीम की फसल पाई गई।

टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 1,60,000 अफीम के पौधों को चिन्हित कर नष्ट कर दिया। बरामद फसल की बाजार कीमत काफी अधिक बताई जा रही है।

STF कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि इस मामले में थाना सदर कुल्लू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस अवैध खेती से जुड़े लोगों की पहचान और नेटवर्क की जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *