2 मई: हमीरपुर, 01 मई। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 3 मई को आयोजित की जा रही नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के लिए हमीरपुर शहर और आसपास के शिक्षण संस्थानों में 5 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
परीक्षा केंद्रों के समन्वयक एवं उपायुक्त हमीरपुर के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमीरपुर बस स्टैंड से विशेष बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि शहर से दूर स्थित परीक्षा केंद्रों जैसे एनआईटी, एचपीटीयू, डिग्री कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय के लिए बस स्टैंड से सुबह 9 बजे से एचआरटीसी की विशेष बसें चलेंगी। परीक्षा समाप्ति के बाद शाम 5 बजे इन केंद्रों से वापस आने के लिए भी बस सेवा उपलब्ध रहेगी।