कुल्लू पुलिस की कार्रवाई, भुंतर में महिला से चिट्टा बरामद

5 मई: कुल्लू जिले के भुंतर क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नेपाली महिला को चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 17.28 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, भुंतर पुलिस की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक महिला पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर महिला के पास से 17.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने सुईभ्रा क्षेत्र में एक स्थानीय युवक से विवाह किया है।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मनाली क्षेत्र में भी अलग मामले में चिट्टा बरामद कर पंजाब के कुछ युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *