24 अप्रैल: सिरमौर जिले के कालाअंब क्षेत्र में नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शुक्रवार को एक ट्राले की चपेट में आने से कॉलेज की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली थी, जबकि उसका परिवार पिछले कई वर्षों से कालाअंब में रह रहा था।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।