कांग्रेस पार्टी महिलाओं को की सच्ची हितेषी:रैत में बोली जैनब चंदेल

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

मनीष कोहली,शाहपुर

09 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला  दिवस पर  ब्लाक कांग्रेस शाहपुर द्वारा रैत के ओम पेलेस  में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान मुख्यतिथि के तौर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनव चन्देल ने शिरकत की।कार्यक्रम में पहुंचने पर महिलाओं ने मुख्या अतिथि का  फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया तथा शाल व् टोपी भेंट कर समानित किया।जैनवचन्देल ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि आज भारत ही नहीं अपितु   महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि महिलाएं सदियों से अपने अधिकारों व हक़ की स्वतन्त्रता के लिए  लड़ाई लड़ती रही हैं,लेकिन दुःख से कहना  पड़ता है कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को  उतना आदर सम्मान नहीं मिलता है, जिसकी बे हकदार है।

आठ मार्च 1975 को सयुक्त राष्ट्र संघ ने  महिला दिवस को मान्यता दी।उन्होंने कहानल कि कांग्रेस एसी पार्टी है,जिसने पूरे इतिहास में पहली  महिला को  कांग्रेस  पाटी का अध्यक्ष बनाया है।इंदिरा गांधी  ने  महिलाओं के लिए पूरे देश में महिला मंडल बनवाएं,जिससे महिलाएं अपनी भागीदारी सुनिचित कर सके , पहली गबर्नर कांग्रेस ने बनवाई,पहली मुख्यमंत्री सुचेता कपलानी कांग्रेस पार्टी ने बनवाई और पहली राष्ट्रपति भी कांग्रेस न बनवाई।उन्होने कहा की कांग्रेस की सोच है कि महिलाओं को आगे ले जाना है।महिलाओं में क्षमता की कमी नहीं है पर एकता की कमी है , एकता की कमी को बढाना होगा।इंदिरा गाँधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर के दिखा दिखा दिया था कि महिला किसी से कम नहीं है।

उस समय अमेरिका की भी परवाह नहीं की।इस अवसर पर कांग्रेस नेता कवेल सिंह पठनीय ने भी महिलाओं को संबोधित किया और कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला इस दौरान महिलाओं ने संगीत कार्यकम भी प्रस्तुत किया।इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि ठाकुर , प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव एवं राहुल गाँधी ब्रिगेड  प्रदेश अध्यक्ष रेणु सूद बाजबाडीया ,राहुल गाँधी ब्रिगेड कीजिला काँगड़ा अध्यक्ष नीलम चौधरी , सरिता सैनी , नीना ठाकुर , वरिष्ठ कांग्रेस  नेता देव दत शर्मा आदि सहित सैंकड़ो महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *