महिला दिवस पर अप्पर लंज में शहीद तिलक की पत्नी संग अन्य महिलाओं की किया सम्मानित

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

प्रतिनिधि,लंज(कांगड़ा) 

09 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अप्पर लंज पंचायत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में हारचक्कियां सब तहसील के नायब तहसीलदार पवेंद्र पठानियां बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।इस मौके पर शहीद तिलक राज की धर्म पत्नी सवित्री सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।इस मौके पर नायब तहसीलदार हारचक्कियां पवेंद्र पठानियां ने महिलाओं को संबोधित करके हुए कहां कि महिला हमारे समाज का प्रमुख सतम्भ है,जिनके विना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

पठानियां ने महिला दिवस के अवसर पर कहां कि आज के युग में महिलाएं पुरूष के बराबर हर कार्य कर रही है। इस मौके पर शहीद तीलक राज की पत्नी सवित्री देवी,अपर लंज पंचायत प्रधान रेखा देवी, पूर्व वीडीसी व पूर्व पंचायत प्रधान राज कुमारी ,पूर्व प्रधान सुनीता देवी,सब तहसील से हिना वेगम, व्यापार मंडल प्रधान नसीव सिंह राणा, पुलिस चोंकी से एसएसआई अर्जून सिंह, महिला अरक्षी पूजा देवी, क्षेत्र की महिला अध्यापक व महिला मंडल के सदस्य ,युवा मंडल के प्रधान गुगलू धीमान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *