23 सितम्बर: विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ के सहायक अभियंता ई. हंस राज ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रखोटा में सामान्य रखरखाव कार्य के चलते 25 सितंबर को जमनी, मसेरन, चंदेश और पिंगला फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि 25 सितंबर को मौसम खराब रहता है तो रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।