कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 117 अभ्यर्थियों का चयन

26 अगस्त:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में कंप्यूटर शिक्षकों के 118 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड-26032 के तहत हुई कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद दस्तावेजों की जांच पूरी कर 117 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षक के 118 पदों के लिए कुल 2,581 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 2,021 अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम के आधार पर 293 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के लिए चयनित किया गया था।

13 और 17 अगस्त को आयोजित दस्तावेजों की जांच के बाद 117 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद रिक्त रह गया है।

आयोग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों सहित अंतिम परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी https://hprca.hp.gov.in/ पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *