…तो सुलह भाजपा करेगी आंदोलन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

राकेश डोगरा, पालमपुर। भाजपा सुलह मंडल के सोशल मीडिया संयोजक विक्रम पटियाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व सरकार में मंत्री व विधायक विपिन सिंह परमार द्वारा भवारना भाडल देवी से कथियाड़ा सड़क सुधारीकरण हेतु खर्च लागत राशि 182.46 लाख रुपए का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया गया था, मगर द्बेष की भावना रखने बाली कांग्रेस सरकार द्वारा उसको उखाड़ फैंका।
सुलह की जनता लोक निर्माण विभाग से जानना चाहती है कि शिलान्यास व उद्घाटन पट्टिकाओं को किसके इशारे पर उखाड़ा गया। आने वाले दिनों में सही जवाब न मिलने पर सुलह भाजपा आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *