भाजपा ने कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त कर प्रदेश की राजनीति को शर्मसार किया:सुक्खू

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

05 मई।भाजपा ने आपदा में भी राजनीति की तो वहीं आम व्यक्ति की सरकार को भी गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त कर प्रदेश की राजनीति को शर्मसार किया है। यह टिप्पणी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तीन दिवसीय मां भाग्यनी माता मेले के समापन अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए की। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा और शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप को भी आड़े हाथों लिया।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कोट पैंट सिलाई कर मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे थे और बागी विधायकों के भी कोट पेंट सिलवा कर सुबह सवेरे की राज्यसभा चुनाव के पश्चात राज्यपाल के निवास पर मुख्यमंत्री बनने का सपना लेकर जा पहुंचे, लेकिन भगवान ने एक आम व्यक्ति की सरकार को बचाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 हजार परिवार आपदा से प्रभावित हुए, लेकिन भाजपा ने आपदा में भी राजनीति की रोटियां सेंकी।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप को बनाया, लेकिन उन्होंने भी एक बार भी संसद में क्षेत्र के आपदा प्रभावित लोगों की आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले आपदा में प्रदेश की आर्थिक सहायता रुकवाई और अब महिलाओं को दिए जा रहे उनके हक के 1500 रूपये पेंशन के रुकवाने भाजपा चुनाव आयोग के पास जा पहुंची। उन्होंने कहा कि जो जनता के वोट से कुर्सी प्राप्त न कर सके वह आज धनबल से कुर्सी हथियाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *