2 मई: एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 2027 में होने वाले 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नए और अपडेटेड नियमों को मंजूरी दी है। इन बदलावों के तहत भारतीय फिल्ममेकर्स के लिए ऑस्कर में बेहतर अवसर बनने की संभावना जताई जा रही है।
नए नियमों के अनुसार ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर’ कैटेगरी में अब पहले की तरह एक देश से केवल एक फिल्म तक सीमित रहने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इससे अब भारत की दो फिल्मों को इस कैटेगरी में नामांकन मिलने की संभावना बन सकती है।
इसके अलावा एक्टिंग कैटेगरी में भी बदलाव किया गया है। अब कोई अभिनेता एक ही कैटेगरी में एक से अधिक परफॉर्मेंस के लिए नॉमिनेट हो सकता है, यदि उसकी एक से ज्यादा परफॉर्मेंस टॉप पांच वोटों में शामिल होती हैं।
पहले नियम के तहत यदि किसी अभिनेता की एक से अधिक फिल्मों को वोट मिलते थे, तो केवल सबसे ज्यादा वोट पाने वाली परफॉर्मेंस को ही मान्य माना जाता था। नए बदलावों से कलाकारों और फिल्म निर्माताओं के लिए अवसर बढ़ने की उम्मीद है।