एनआईटी हमीरपुर में 5 जुलाई से सजेगा एनसीसी एयर विंग का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

1 जुलाई: एनआईटी हमीरपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एयर विंग का 10 दिवसीय एनुअल ट्रेनिंग कैंप (एटीसी-223) आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 5 जुलाई से 14 जुलाई तक चलेगा, जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से सैकड़ों कैडेट्स भाग लेंगे। कैंप का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सैन्य कौशल का विकास करना है।

कुल्लू स्थित एनसीसी की 1 एचपी एयर स्क्वॉड्रन के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुनाल शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स को एयर विंग से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें सैन्य जीवन की बारीकियों, अनुशासन और टीमवर्क से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर कैडेट्स और आयोजकों में खासा उत्साह है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *