भुंतर के कई क्षेत्रों में 2 जुलाई को 8 घंटे बिजली रहेगी बाधित

1 जुलाई: मानसून सीजन को देखते हुए विद्युत बोर्ड ने लाइनों के रखरखाव का कार्य तेज कर दिया है। इसी क्रम में भुंतर विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 2 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने और सहयोग करने की अपील की है।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर ने बताया कि 11 केवी शाट फीडर पर प्री-मानसून रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान बिजली की लाइनों के आसपास पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई, लाइन लूपिंग, जीओ स्विच की मरम्मत सहित अन्य जरूरी कार्य किए जाएंगे, ताकि बरसात के मौसम में बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे और अघोषित कटौती या तकनीकी खराबियों से बचा जा सके।

रखरखाव कार्य के चलते शाट, सरसाड़ी, दानोगी, छरोड़नाला, धारा, चौंग, जलुग्रां तथा आसपास के क्षेत्रों में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने बताया कि यह शटडाउन मौसम पर निर्भर करेगा। यदि 2 जुलाई को बारिश या मौसम खराब रहता है तो कार्य स्थगित कर दिया जाएगा और अगले उपयुक्त दिन इसे पूरा किया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *