18 जुलाई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 21 से 28 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक ने बताया कि भू-गर्भ विज्ञान विषय की काउंसलिंग 21 जुलाई, एमकॉम और अंग्रेजी की 22 जुलाई, अर्थशास्त्र, गणित और संस्कृत की 23 जुलाई, एमसीए, पीजीडीसीए, इतिहास और हिंदी की 24 जुलाई, एलएलबी और राजनीति शास्त्र की 25 जुलाई तथा एमबीए की काउंसलिंग 27 और 28 जुलाई को होगी।
उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ एचपीयू क्षेत्रीय केंद्र, मोहली (खनियारा) में उपस्थित होने की अपील की है।