मंडी नगर निगम को मिला नया नेतृत्व, महापौर सुमन ठाकुर और उप महापौर जितेंद्र शर्मा ने ली शपथ

18 जुलाई: नगर निगम मंडी के सभागार में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने नव निर्वाचित महापौर सुमन ठाकुर और उप महापौर जितेंद्र शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार, नगर निगम के सभी पार्षद, अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने नव निर्वाचित महापौर और उप महापौर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए नगर निगम के सफल संचालन की कामना की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *