14 मई: जिला ऊना के शहरी निकाय क्षेत्रों में आगामी नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए 16 और 17 मई को ड्राई डे घोषित किया गया है। यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल द्वारा जारी किए गए हैं।
आदेशों के तहत संबंधित शहरी निकाय क्षेत्रों में इन दो दिनों के दौरान सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे। साथ ही किसी भी प्रकार की मादक पेय पदार्थों की बिक्री, वितरण और परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
हालांकि नगर निगम ऊना और नगर पंचायत बंगाणा में इस चरण के तहत चुनाव प्रस्तावित नहीं हैं, इसलिए वहां यह आदेश लागू नहीं होंगे।