23 नवम्बर: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की तीन कंपनियों में कुल 95 पदों पर भर्ती के लिए 27 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सोलन ने बताया कि मैसर्स एक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हेल्पर के 60 पद, मैसर्स पिनैकल लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड में अप्रेंटिस के 15 पद तथा मैसर्स वीनस रेमेडीज लिमिटेड में हेल्पर के 20 पद भरे जाएंगे।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आईटीआई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसके अलावा विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी योग्यता के अनुसार अधिसूचित रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा।
कैंपस इंटरव्यू 27 नवंबर को सुबह 10:30 बजे मॉडल करियर सेंटर (उप-रोजगार कार्यालय), बद्दी, गुरुद्वारा संडोली के नजदीक आयोजित होंगे। उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 98726-40412 और 98169-28706 पर संपर्क किया जा सकता है।