17 मई को हमीरपुर के कई इलाकों में 7 घंटे बंद रहेगी बिजली, मरम्मत कार्य के चलते कटौती

14 मई: हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 17 मई को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड फीडर में जीओ स्विच लगाने, एचटी लाइन की मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इस दौरान वार्ड नंबर 5, 7, 8 और 9, ठाकुर नर्सिंग होम, एचआरटीसी वर्कशॉप, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बसंत रिजॉर्ट, बाईपास, हमीरपुर पब्लिक स्कूल, मोरिंगा मॉल, अप्पर गौड़ा, लोअर गौड़ा, मिडल गौड़ा, भोटा चौक, रिलायंस टॉवर, उसयाणा, लोहारडा, सीवरेज प्लांट, पुलिस लाइन दोसड़का, अग्निशमन केंद्र, हथली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

वहीं, विद्युत उपमंडल धनेटा के अंतर्गत 15 मई को लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की काट-छांट के चलते ग्राम पंचायत भदरूं, मनसाई, फाहल-प्लासी, कश्मीर, बैहरड़ और जसाई के सभी गांवों तथा पेयजल योजनाओं की बिजली सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

सहायक अधिशाषी अभियंता किशोरी लाल ने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *