ऊना के बिहडू में 2.47 करोड़ से बने उप-तहसील कार्यालय भवन का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया उद्घाटन

26 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बिहडू में 2 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप-तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस भवन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी और राजस्व संबंधी सेवाओं को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी। स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के निरंतर प्रयासों से यह पहल साकार हुई है, जो क्षेत्र में जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया और महाधिवक्ता अनूप रतन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शिमला में उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *