शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने होली पहुंचकर दिवंगत यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को बंधाया ढांढस

27 अक्तूबर: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को होली में प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के दिवंगत उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने चंद्रमणि कुलेठी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दौरान चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर भी मौजूद रहे।

शिक्षा मंत्री ने दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी की माता आशा देवी, पिता धर्मचंद, पत्नी कोमल और दो वर्षीय पुत्र रुद्र से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि चंद्रमणि कुलेठी का असामयिक निधन उनके परिवार और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि 22 अक्तूबर की रात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे की तैयारियों में जुटे प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री ने होली का प्रस्तावित दो दिवसीय दौरा रद्द कर दिया था।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *