27 अक्तूबर: कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धर्मशाला में एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पोस्ट योल की टीम ने गश्त के दौरान रसन–तपोवन रोड पर विधानसभा के पास एक व्यक्ति से 7.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।
आरोपी की पहचान गौरव वर्मा (37) निवासी श्यामनगर, धर्मशाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 26 अक्तूबर, 2026 को एफआईआर नंबर 207/2026 दर्ज की है। मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 25 के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए लोगों से नशे से दूर रहने और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।