उपलब्धि: द्रम्मण की अर्पणा बनी नर्सिंग ऑफिसर, AIIMS जम्मू में  देंगी सेवाएं 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत पड़ते गांव द्रम्मण की रहने वाली अर्पणा देवी ने नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा पास कर ली है। नर्सिंग ऑफिसर बनकर होनहार बेटी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अर्पणा देवी ने 2011 में +2 तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुंता से पूरी की है। इसके बाद चंबा के ककीरा से जीएनएम में डिप्लोमा प्राप्त किया। आपको बता दें की अर्पणा की शादी 2017 में हो चुकी है। इनका एक 5 साल का बेटा है। इन्होंने 2020 से 2022 तक PGI चंडीगढ़ से पोस्ट बेसिक नर्सिंग की पढ़ाई की। अर्पणा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत 2023 में नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा को दूसरी कोशिश में पास किया है। अब अर्पणा AIIMS जम्मू में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *