इंदौरा में 7 ग्राम चिट्टे के साथ 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

5 अगस्त: कांगड़ा जिले के इंदौरा क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी चालक को 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने टांडा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान 18 वर्षीय मुकुल सल्गोत्रा निवासी गांव गुढ़ा कलां, तहसील एवं जिला पठानकोट, पंजाब के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी चालक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीला पदार्थ और स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से पहुंचा और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। इसके अलावा नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी इंदौरा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *