23 जुलाई: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कांगड़ा ने आपदा प्रबंधन और आपातकालीन बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस कांगड़ा को आधुनिक राहत एवं बचाव उपकरण उपलब्ध कराए हैं। इनमें सर्च लाइट, रेस्क्यू रोप, फावड़े, हैंड स्पेड, कुल्हाड़ी, स्ट्रेचर, आयरन डिगिंग रॉड, मेगा फोन, सेफ्टी हेलमेट, हाइड्रोलिक कटर, चेन सॉ, गम बूट और रेन सूट सहित कई जरूरी उपकरण शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा के निर्देशानुसार इन उपकरणों का वितरण जिले के विभिन्न पुलिस थानों में कर दिया गया है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं, सड़क हादसों और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य कर सके।
जिला पुलिस कांगड़ा ने कहा कि इन संसाधनों के माध्यम से आपदा के समय लोगों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने और राहत कार्यों को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।