23 जुलाई: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुंदरनगर में 25 जुलाई को सुबह 9:30 बजे मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के गुजरात प्लांट के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी।
संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार चौधरी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसमें आईटीआई उत्तीर्ण या अपीयरिंग अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। पात्र ट्रेडों में एमएमवी, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मेटल वर्कर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, टूल एंड डाई मेकर तथा पीपीओ शामिल हैं। चयन कंपनी के निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया जाएगा।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से 25 जुलाई को निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आईटीआई सुंदरनगर पहुंचने का आग्रह किया है। अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के फोटो लाने होंगे।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8796456200 पर संपर्क कर सकते हैं।