एलर्जली भवन चरण-II का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया उद्घाटन, बेहतर कार्य-सुविधाएं मिलने की उम्मीद

21 सितंबर:शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एलर्जली भवन के चरण-II का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भवन से अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य-सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ जनहित से जुड़े कार्यों को सुचारु और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होने से सचिवालय की कार्यप्रणाली को और अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया और विधायक चंद्रशेखर भी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *