अमेरिका का बड़ा दावा, एयरस्ट्राइक में ISIS का टॉप आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर

16 मई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS के बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया गया है। ट्रंप के अनुसार यह ऑपरेशन बेहद गुप्त और चुनौतीपूर्ण था, जिसे पूरी रणनीति के साथ अंजाम दिया गया।

ट्रंप ने कहा कि अल-मिनुकी अफ्रीका में छिपकर ISIS की आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था और दुनियाभर में संगठन के नेटवर्क में उसकी अहम भूमिका थी। उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई से ISIS को बड़ा झटका लगा है। ट्रंप ने अमेरिकी सेना और नाइजीरियाई सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए इसे आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता बताया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *