हिमाचल में रिटायर्ड फौजी अफसर से साइबर ठगी, TRAI-ED अफसर बनकर 16 लाख उड़ाए

16 मई: कांगड़ा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 16 लाख रुपए की ठगी कर ली। शातिरों ने खुद को TRAI और ED का अधिकारी बताकर पीड़ित को वीडियो कॉल पर कई दिनों तक फंसाए रखा।

ठगों ने फर्जी जांच और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर अधिकारी से बैंक खातों और संपत्ति की जानकारी हासिल की। इसके बाद जांच पूरी होने तक रकम “सरकारी निगरानी” में रखने की बात कहकर RTGS के जरिए 16 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

पैसे भेजने के बाद संपर्क टूटने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *