12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, हमीरपुर, बड़सर और नादौन में होगा मामलों का त्वरित निपटारा

4 सितंबर: अदालतों में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए 12 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर हमीरपुर तथा उपमंडल स्तर के न्यायिक परिसरों नादौन और बड़सर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। इसमें आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एनआई एक्ट, धन वसूली, भूमि विवाद, सड़क दुर्घटना क्लेम, मोटर वाहन अधिनियम, श्रम विवाद, बिजली-पानी और टेलीफोन बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, वेतन-भत्तों तथा सेवानिवृत्ति से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों का निपटारा भी लोक अदालत में करवाया जा सकता है, जो अभी तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं। इच्छुक लोग जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कार्यालय हमीरपुर या संबंधित न्यायालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं।

लोक अदालत से पहले आयोजित होने वाली प्री-लोक अदालत बैठक में भी मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करवाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *