बिजली जाने से लोकल ट्रेनों में फंसे हजारों यात्री

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

12 अक्टूबर : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ग्रिड फेल होने से शहर के कई इलाकों की बत्ती चली गई है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने बताया है कि टाटा की ओर से आने वाली बिजली की आपूर्ति के फेल होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। लाइनों और ट्रांसफार्मर की कई ट्रिपिंग ने शहर और उपनगरों में 360 मेगावाट आपूर्ति को प्रभावित किया। ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि एक घंटे में बिजली बहाल कर दी जाएगी। जबकि, एक अधिकारी ने बाद में कहा कि इसमें अधिक समय लग सकता है। बिजली जाने के बाद शहर में परेशानी बढ़ना शुरू हो गई मुंबई विश्वविद्यालय ने घोषणा की कि उसने सोमवार की परीक्षा को रविवार 18 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया है। बिजली जाने से हाईकोर्ट का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट ने बताया है कि शहर को बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट का ग्रिड फेल हो गया है। इस कारण शहर के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्सों में बिजली चली गई है। मुंबई में 10.15 बजे बिजली चली गई थी | मिली जानकारी के मुताबिक शहर में बत्ती जाने  के पीछे की वजह कलवा स्थित टाटा पावर के सेंट्रल ग्रिड में फेल होना है। मुंबई प्रणाली को बिजली की आपूर्ति के लिए लाइनों और ट्रांसफार्मर पर कई ट्रिपिंग है। बताया गया है कि शहर में 360 मेगावाट की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए काम शुरू किया जा रहा है। मुंबई में बिजली जाने होने को लेकर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत का बयान सामने आया है। राउत ने कहा है, ‘कलवा-पद्घे बिजलीघर के सर्किट 2 में एक तकनीकी गड़बड़ के कारण, ठाणे और मुंबई के बीच के क्षेत्र बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। हमारा स्टाफ इस पर काम कर रहा है और एक घंटे या 45 मिनट में बिजली बहाल हो जाएगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *