अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, लुधियाना के व्यक्ति की मौत

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

14 जनवरी। जिला के पंडोगा-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते बनखंडी में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति की दोनों टांगें टूट गई हैं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों व्यक्ति गाड़ी में बुरी तरह फंस गए जिन्हें कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान सुरिदर सिंह पुत्र शाम लाल निवासी मॉडल टाउन लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। घायल की पहचान प्रेम नाथ पुत्र मणकुराम गांव सुल्तानपुर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

वीरवार दोपहर बाद करीब दो बजे एक पंजाब नंबर की कार (पीबी10ई वाई 8494) लुधियाना से ऊना की तरफ आ रही थी कि बनखंडी पहुंचने पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ी गहरी खाई में लुढ़क गई और दोनों कार सवार उसमें बुरी तरह फंस गए। राहगीरों ने पुलिस चौकी पंडोगा को सूचित किया। पंडोगा चौकी इंचार्ज रविदर कुमार पुलिस टीम के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। वहां पर डाक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस घटना की पुष्टि डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के स्वजनों को सूचित कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *