WPL : आज पहले नंबर के लिए मुंबई-दिल्ली में दिखेगी जबरदस्त जंग

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

 मुंबई। वूमंस प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे पहली दो टीमें मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स हैं। वहीं दोनों टीमों के बीच सोमवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में मैच खेला जाना हैं। हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर बने रहना चाहती हैं। वहीं मेग लैनिंग एंड कंपनी इस मुकाबले को जीत कर पहला स्थान हासिल करना चाहती है। मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स में यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस— हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, धरा गुज्जर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स— मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, जेमिमाह रोड्रिग्स, एलिस कैपसे, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *