UPSC में साक्षी ने हासिल की छठी रैंक, आयुर्वेद मेडिकल अधिकारी पद पर चयन

5 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र की हार पंचायत की निवासी साक्षी को UPSC परीक्षा में मेडिकल अधिकारी (आयुर्वेद) के पद पर छठी रैंक हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साक्षी की इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश का नाम देशभर में रोशन हुआ है। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि साक्षी की सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *