HAS परीक्षा पास कर आकृति ठाकुर ने बढ़ाया गद्दी समुदाय का मान, परस राम अत्री ने दी बधाई

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, धर्मशाला। भरमौर के होली की निवासी आकृति ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर गद्दी समुदाय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वह बतौर खंड विकास अधिकारी सेवाएं देंगी। आकृति ठाकुर कुछ समय पहले कर्मचारी भविष्य निधि ईपीएफओ में प्रवर्तन अधिकारी बनी थी। आकृति के पिता ओंकार सिंह पंजाब नेशनल बैंक में मुख्य प्रबंधक और माता ग्रहणी हैं। आकृति की इस सफलता से गद्दी समुदाय में खुशी का माहौल है।

आकृति ठाकुर।

रैत ब्लॉक के पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष परस राम अत्री ने आकृति ठाकुर की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। अत्री ने गद्दी समुदाय के युवाओं से आह्वान किया है कि वे भी आकृति ठाकुर व ओशिन शर्मा के जैसे कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को सामने रखते ऊंचा मुकाम हासिल करें।

 

ओशिन शर्मा।

उन्होंने कहा कि इससे पहले गद्दी समुदाय से ही संबंध रखने वाली ओशिन शर्मा ने भी यह परीक्षा पास कर समुदाय का मान बढ़ाया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *