ग्रामीणों की मांग पर हरकत में आए सुनील शर्मा बिट्टू, सड़क सुधार का किया वादा

24 जुलाई: सुनील शर्मा बिट्टू ने गुरुवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव कोठी का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की सड़क की खराब स्थिति का मुद्दा उठाते हुए इसके समाधान की मांग की।

सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बरसात समाप्त होने के बाद सड़क की मरम्मत और उसे पक्का करने के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। इसी उद्देश्य से वह लगातार हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। शहर में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कार्य जारी है, जबकि वर्तमान बस अड्डे की जगह अत्याधुनिक सिटी सेंटर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कोठी पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरसी डोगरा, पूर्व प्रधान निर्मला डोगरा, महिला मंडल प्रधान सुमना देवी, पंचायत सदस्य प्रीतम चंद सहित अन्य स्थानीय लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *