रेड अलर्ट के चलते कांगड़ा में 20 और 21 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थान बंद

20 जुलाई: मौसम विभाग द्वारा कांगड़ा जिले में 20 और 21 जुलाई के लिए जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आदेश जारी किए हैं।

आदेशों के अनुसार, 20 और 21 जुलाई को जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, कॉलेज, व्यावसायिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र, शिशु पालन केंद्र, केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा संस्कृत विश्वविद्यालय बल्याहड़ में अवकाश रहेगा।

उपायुक्त ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन दो दिनों के दौरान निर्धारित सभी परीक्षाएं भी स्थगित रहेंगी। शिक्षण संस्थानों के स्टाफ को भी अवकाश रहेगा, हालांकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उनकी सेवाएं ले सकेंगे।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिले के लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल-फ्री नंबर 1077 पर तुरंत सूचना दें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *