वरिष्ठ पत्रकार आलोक गोस्वामी के निधन पर शोक, पत्रकारिता जगत ने दी श्रद्धांजलि

18 जुलाई, कविता शांति गौतम : पाञ्चजन्य के वरिष्ठ पत्रकार एवं सहयोगी आलोक गोस्वामी के निधन पर पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को हिंदी पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

विश्व संवाद केंद्र से जुड़े महीधर कुमार, प्रताप सिंह, गजेंद्र और शांति स्वरूप सहित बिलासपुर भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गौतम, जिला परिषद सदस्य सुरभि ठाकुर, प्रधान रामकली ठाकुर तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के संयुक्त सचिव स्वस्तिक गौतम ने दिवंगत आलोक गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति दें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *