धर्मपुर में 21 और 28 जुलाई को होगा विशेष जनजागरूकता अभियान, घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

17 जुलाई: प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जिला मंडी में 10 दिवसीय विशेष प्रचार अभियान चलाएगा। अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण योजनाओं, नशा निवारण अभियान, ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल-नशामुक्त मंडी’ अभियान तथा सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

अभियान के दौरान विभाग से संबद्ध नाट्य दल गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनके उद्देश्य और लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

विभागीय प्रवक्ता के अनुसार, 21 जुलाई को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के स्योह (ग्राम पंचायत स्योह) में सुबह 11 बजे तथा लंगेहड़ (ग्राम पंचायत लंगेहड़) में दोपहर 2 बजे विशेष प्रचार कार्यक्रम आयोजित होंगे।

वहीं 28 जुलाई को रखेड़ा (ग्राम पंचायत सरस्काण) में सुबह 11 बजे और कौहन (ग्राम पंचायत पीपली) में दोपहर 2 बजे विशेष प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना और उनके प्रति जागरूक बनाना है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *