कुल्लू: हुरला नाले में अचानक आई बाढ़, राउली पुल बहा; दो गांवों का संपर्क टूटा

8 जुलाई: जिला कुल्लू की गड़सा घाटी में मंगलवार शाम अचानक मौसम खराब होने के बाद हुई मूसलाधार बारिश से हुरला नाले में बाढ़ आ गई। ग्राम पंचायत पारली क्षेत्र में आई इस अचानक बाढ़ से राउली पुल बह गया, जिससे राउली और बूगा गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, हुरला नाला मनिहार क्षेत्र से होकर बहता है। भारी बारिश के चलते नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया और उसने रौद्र रूप धारण कर लिया। तेज बहाव के कारण राउली पुल पानी में बह गया, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायत पारली के पूर्व प्रधान किशन चंद ठाकुर और स्थानीय निवासी लीलाधर ने बताया कि पुल बहने से दोनों गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद गड़सा घाटी के लोगों में डर का माहौल है और आगामी मानसून को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने और पुल के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *