12 जुलाई से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे समर वेकेशन वाले सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया अवकाश कार्यक्रम

8 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के समर वेकेशन वाले सरकारी स्कूलों में 12 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक एक माह का वार्षिक मानसून अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अवकाश कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस अवधि के दौरान प्रदेश के सभी समर वेकेशन स्कूलों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी और विद्यार्थी तथा शिक्षक अवकाश पर रहेंगे।

प्रदेश में हर वर्ष मानसून के दौरान भारी बारिश, भूस्खलन और सड़कें बंद होने जैसी परिस्थितियों को देखते हुए समर वेकेशन स्कूलों में जुलाई-अगस्त के बीच मानसून अवकाश दिया जाता है। विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लंबे समय से लागू है।

निर्धारित अवकाश समाप्त होने के बाद 13 अगस्त 2026 से समर वेकेशन वाले सभी सरकारी स्कूलों में नियमित कक्षाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। प्रदेश में समर और विंटर, दोनों प्रकार के स्कूल संचालित होते हैं। समर वेकेशन स्कूलों में मानसून के दौरान अवकाश रहता है, जबकि विंटर वेकेशन स्कूलों में सर्दियों के मौसम में लंबी छुट्टियां दी जाती हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *