6 और 7 जुलाई को हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

4 जुलाई: हिमाचल प्रदेश में मानसून अब रफ्तार पकड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। विभाग ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में आवाजाही करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 जुलाई को हमीरपुर जिले को भी ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में शामिल किया गया है।

वहीं, 6 जुलाई को ऊना, हमीरपुर, चंबा और कुल्लू तथा 7 जुलाई को बिलासपुर, ऊना, चंबा, कुल्लू और सोलन जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले 4 जुलाई को सोलन और सिरमौर तथा 5 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 8 और 9 जुलाई के लिए भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *